पुलिस की गिरफ्त में आया बिजनेसमैन मोंटी चड्ढा, फुकेट भागने की फिराक में था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली पुलिस की EOW ने कारोबारी मनप्रीत सिंह चड्ढा उर्फ मोंटी चड्ढा को गिरफ्तार किया। बुधवार रात मोंटी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। पेशे से बिल्डर मोंटी पर फ्लैट बॉयर्स के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ लुक ऑउट सर्कुलर जारी था। आज वो फुकेट भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार किया और आज कोर्ट में उसकी पेशी होगी।
