दिल्ली में ISJK के 3 आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में 3 आतंकियों के गिरफ्तार किए जाने की खबर आ रही है। ये आतंकी इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू ऐंड कश्मीर (ISJK) के बताए जा रहे हैं। इनके पास से पुलिस ने हथियार और हेंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। आपको बता दें मंगलवार को ही दिल्ली पुलिस ने 2 आंतकियों के दिल्ली में घुसने की खबर दी थी, साथ ही पुलिस ने इन आतंकियों की तस्वीर भी जारी की थी। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि क्या गिरफ्तार आतंकी वहीं हैं, जिनकी तलाश पुलिस को थी।
