दिल्ली पुलिस ने जब्त किए 2338 KG. पटाखे, 18 मामले दर्ज 15 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों दिवाली पर पटाखों को लेकर कुछ खास निर्देश जारी किए थे। जिसके मुताबिक देश में केवल अधिकृत विक्रेता ही पटाखे बेच सकते हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस ने पश्चिम दिल्ली से 1688 kg. पटाखे जब्त किए, उत्तरी दिल्ली से 660 kg. पटाखे जब्त किए, पूर्वी दिल्ली से 150 kg. पटाखे जब्त किए, दक्षिण दिल्ली से 10 kg. पटाखे जब्त किए। आपको बता दें दिल्ली पुलिस ने 18 मामले दर्ज करते हुए करीब 15 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
