श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी बसीर अहमद गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बसीर अहमद को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बसीर पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उससे पूछताछ जारी है। 2007 में दिल्ली पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद बशीर गिरफ्तार हुआ और हाईकोर्ट ने इसे सजा सुनाई थी। बाद में जमानत मिलने के बाद से वो हाईकोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, इसलिए अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
