दिल्ली पुलिस ने 2 हथियार तस्कर किए गिरफ्तार, 52 पिस्टल बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
दिल्ली में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। रोहिणी में कार्रवाई करते हुए पुलिस की स्पेशल सेल ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 52 पिस्टल बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस की स्पेशल सेल ने 27 मार्च को अवैध हथियार बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए थे।
