पेशी के लिए ED दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, साथ में दिखीं प्रियंका गांधी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
रॉबर्ट वाड्रा बीती रात अमेरिका से दिल्ली लौट आए हैं। वो मनी लॉड्रिंग के एक केस के सिलसिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय में पेश होने पहुंचे। साथ में पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। हालांकि, ED दफ्तर में सिर्फ राबर्ट वाड्रा गए और थोड़ी देर बाहर इंतजार करने के बाद प्रियंका वहां से चली गई हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अर्जी भी लगाई थी।
