चीन को खुफिया अमेरिकी जानकारी बेच रहा था जासूस, 25,000 डॉलर के लिए मिली 20 साल की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व CIA अधिकारी केविन मैलोरी को अमेरिकी रक्षा से संबंधित गुप्त सूचना को चीन के खुफिया एजेंट को 25,000 डॉलर में बेचने का दोषी ठहराया गया। अमेरिका में चीन के लिए जासूसी करने के जुर्म में ‘सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी’ (CIA) के पूर्व अधिकारी को कल 20 साल की सजा सुनाई गई। उसे जासूसी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया। चीन अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारियों का निशाना बनता रहा है।
