x

निक जोनास के साथ धोनी ने खेला फुटबॉल, प्रियंका कर रही थी चीयर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Zee News - India.com

प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनास इन दिनों मुंबई आए हुए हैं। बीती रात वो प्रियंका के साथ डिनर डेट पर नज़र आए थे तो आज वो बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारों के साथ वो फुटबॉल मैच खेलते दिखाई दिए। खास बात ये है कि मैच के दौरान प्रियंका चोपड़ा निक को चीयर करने के लिए खुद मैदान पर मौजूद रहीं। बता दें कि इस फुटबॉल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS धोनी, अभिनेता ईशान खट्टर, आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे निक के साथ खेलते नज़र आए।