देश में पहली बार पेट्रोल से मंहगा हुआ डीजल, सरकार पर उठे सवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में आज पहली बार डीजल, पेट्रोल से मंहगा हो गया और ऐसा उड़ीसा में हुआ है। जहां डीजल की कीमत पेट्रोल की कीमत से अधिक होने पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठने लगें हैं। उड़ीसा में डीजल 80.74 रु. जबकि पेट्रोल 80.62 रु. प्रति ली. है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल 81.44 डीजल 74.92 रु. है और मुंबई में पेट्रोल 86.91 डीजल रु. 78.54 हो गया। साथ ही कोलकाता में पेट्रोल 83.29 डीजल 76.77 रु. है तो चेन्नई में पेट्रोल 84.64 डीजल 79.22 रु. हो गया।
