चीनी-अमेरिकी आर्टिस्ट Tyrus Wong के 108वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Google
गूगल ने आज चीनी-अमेरिकी आर्टिस्ट टायरस वॉन्ग के 108 वें जन्मदिन पर डूडल बनाकर उन्हें समर्पित किया है। टायरस ने अमेरिकन पॉपुलर कल्चर की तमाम यादगार तस्वीरें दी थी। गूगल ने एनिमेशन वीडियो डूडल बनाया है, जिसमें उनके बचपन से बुढ़ापे तक की कहानी दर्शायी गई है। टायरस का जन्म 5 अक्टूबर 1910 को चीन के गुआंडोंग प्रांत में हुआ था। वो मूल रूप से चीन के हैं, लेकिन कुछ समय बाद अपने पिता के साथ अमेरिका आ गए और लॉस एंजेलिस में रहने लगे।
