दिविज और जेलेनी की जोड़ी ने जीता सैंट पीटर्सबर्ग युगल खिताब
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत के टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण ने अपने साथी इगोर जेलेनी के साथ मिलकर सैंट पीटर्सबर्ग का युगल का खिताब जीता। रूस के सैंट पीटर्सबर्ग में खेले गए पुरुषों के युगल स्पर्धा के फाइनल में शरण और जेलेनी की जोड़ी ने क्रोएशिया के टॉप वरीय जोड़ी निकोला मेक्टिक और फ्रांको स्कुगोर को सीधे सेटों में 7-5 और 6-1 से हराया। 33 वर्षीय दिविज शरण का यह पांचवां युगल खिताब है।