डीके जैन ने BCCI को दिया निर्देश, कहा- बोर्ड सुनिश्चित करे कि सौरव गांगुली एक से ज्यादा पद पर न रहे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एथिक्स अधिकारी डीके जैन ने बोर्ड को सौरव गांगुली को लेकर बड़ा निर्देश दिया है। डीके जैन ने बीसीसीआई से सुनिश्चित करने को कहा है कि गांगुली एक से ज्यादा पद पर न रहे। गांगुली से जुड़ा ये मामला हितों के टकराव से जुड़ा है। बता दें कि गांगुली एक ही समय पर कैब अध्यक्ष, सीएसी सदस्य और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका में थे।