DMK पार्षद की दादागिरी, महिला की लातों से कर डाली पिटाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
तमिलनाडु में डीएमके के पूर्व निगम पार्षद ने ब्यूटी सैलून में एक महिला संग बुरी तरह मारपीट की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक घटना इस साल 25 मई की है। मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी सल्वाकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी नेता को पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता से भी सस्पेंड कर दिया है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूर्व डीएमके नेता एक महिला को बुरी तरह पीट रहे हैं।
