World Bank President के लिए ट्रंप ने David Malpass को किया नॉमिनेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के तौर पर वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डेविड माल्पास को नामांकित किया है। अगर विश्व बैंक समूह के निदेशक उनके पक्ष में मतदान करते हैं तो वो विश्व बैंक के अध्यक्ष के तौर पर जिम योंग किम का स्थान लेंगे। अमेरिका का वर्चस्व वर्ल्ड बैंक में काफी अधिक है, इसलिए इस पद पर आम तौर पर अमेरिकी नागरिक ही आसीन होते हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक का पद यूरोप के लिए है।
