सीरिया: रूस के हवाई हमले में 5 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीरिया के पश्चिमोत्तर हिस्से इदलिब में रूसी हवाई हमले में 10 आम नागरिकों की मौत हुई। मृतकों में 5 बच्चे, 4 महिलाएं और 1 पुरुष हैं। हमले से कुछ घंटे पहले ही रूस ने संघर्ष विराम की घोषणा की थी। इन हवाई हमलों के बाद से इलाके में सैन्यबलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष छिड़ा। इदलिब और आसपास के इलाकों में अप्रैल से सीरिया और रूस की बमबारी बढ़ी है।
