घबराए लोग, गाजियाबाद में ताबड़तोड़ 4 एनकाउंटर, 5 बदमाश गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के गाजियाबाद में कल पूरे दिन पुलिस का अपराधियों पर हल्ला-बोल रहा। पुलिस ने बीते 24 घंटों में 4 एनकाउंटर किए और 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से कई बदमाश लूट के आरोपी थे और 25-25 हजार रुपये के इनामी भी। गाजियाबाद पुलिस का ऑपरेशन क्लीन देर रात तक जारी रहा। एनकाउंटर की जगह रहीं लोनी, विजयनगर, इंदिरापुरम, लिंक रोड। इस बीच लोगों में दहशत का माहौल रहा।
