दुबई: 1.23 अरब रुपये वाली दुनिया की सबसे महंगी सैंडल में ये हैं खासियत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News24
दुबई में दुनिया की सबसे महंगी सैंडल पेश की गई। इसकी कीमत 1.7 करोड़ डॉलर यानी करीब 1.23 अरब रुपये है। इसे आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लॉन्च किया गया। सूत्रों के मुताबिक, ये लग्जरी सैंडल हीरे और असली सोने से बनी है। सैंडल को डिजाइन करने और बनाने में 9 महीने का समय लगा था। इस सैंडल को पैशन डायमंड शू नाम दिया गया है। इसमें सैंकड़ों हीरे लगे हुए हैं। साथ ही इसके अलावा इसमें 15-15 कैरट के 2 इम्पोजिंग डी-फ्लॉलेस डायमंड्स भी लगे हुए हैं।
