डिजिटलीकरण के कारण 62 प्रतिशत नौकरीपेशा लोगों के रोजगार पर खतरा: लिंक्डइन
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोशल साइट लिंक्डइन ने बृहस्पतिवार को जारी ‘फ्यूचर ऑफ स्किल-2019’ रिपोर्ट में बताया है कि उद्योगों में हो रहे तेजी से डिजिटल परिवर्तन के कारण 62 % पेशेवरों में नौकरी जाने का खतरा बना हुआ है। इनका मानना है कि नई तकनीकें तेजी से पुरानी तकनीकों को रिप्लेस कर रही हैं। पुराने कारीगरों में कौशलों की कमी और तेजी से तकनीकी परिवर्तन न होने की वजह से आने वाले समय मे इन्हें दिक्कतें का सामान करना पड़ सकता है।
