बारिश के कारण नहीं हो सके फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बारिश के कारण बुधवार को फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले नहीं हो सके। इनमें जोकोविच का मुकाबला अलेक्जेंडर ज्वेरेव, डोमिनिक थिएम का कारेन खाचानोव, सिमोना हालेप का अमांडा एनिसीमोवा और एश्लघे बार्टी का मेडिसन कीज से होना था। मुकाबले अब अगले दिन होंगे। यह तीसरा मौका है, जब बारिश के कारण रोलां गैरां में मैच नहीं हो सके। इससे पहले 2000 और 2016 में भी मैच नहीं हुए थे।