लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगा अंकुश, आज नहीं हुआ कोई बदलाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
कई दिनों से लगतार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम में आज बढ़ोत्तरी नहीं देखी गई है। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। जिसके साथ इसकी कीमत 81.91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल के कीमतें भी पेट्रोल की तरह ही रोजाना आसमान छू रही हैं। दिल्ली में कल डीजल भी 18 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़कर 73.72 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इस वक्त पूरा भारत पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहा हैं।
