लगातार छठे दिन घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, आज मिली इतनी राहत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पेट्रोल-डीजल के दामों के आसमान पर पहुंचने के बाद इनके बढ़ते दामों से राहत मिलना शुरू हो गया है। आज लगातार छठे दिन ईंधन के दामों में कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 10 पैसे जबकि डीजल 7 पैसे सस्ता हुआ। पिछले काफी समय से देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। जिसके चलते आम आदमी को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। उसके बाद BJP शासित राज्यों ने भी वैट में कटौती की थी।
