इस वजह से Air Asia के CEO टोनी फर्नांडीज ने डिलीट किया फेसबुक अकाउंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 2 मस्जिदों में हुई गोलीबारी की वीडियो काफी शेयर हुई। ऐसे में Air Asia CEO टोनी फर्नांडीज ने अपना फेसबुक अकाउंट ये कहते हुए डिलीट कर दिया कि सोशल मीडिया पर फैल रही घृणा की मात्रा कभी-कभी अच्छाइयों से ज्यादा हो जाती है। ऐसे कुछ मामले रोकने के लिए फेसबुक और प्रयास कर सकता था। फेसबुक को सफाई करने की जरूरत है और सिर्फ पैसे के बारे में नहीं सोचना है।
