SBI की इस छोटी सी गलती के चलते लाखों ग्राहकों का डाटा हुआ लीक !
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगर आपका भी बैंक खाता SBI में है तो आपको सावधान रहने होगा और अपना इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड बदलना होगा, क्योंकि SBI की एक गलती के कारण लाखों ग्राहकों के खाते की जानकारी लीक हो गई है। हालांकि बैंक ने अपने सर्वर को सिक्योर करने की बात कही है। बता दें बैंक ने अपने सर्वर को बिना पासवर्ड का ही छोड़ दिया था। ऐसे में कोई भी बैंक के ग्राहकों की निजी जानकारी को एक्सेस कर सकता है और यह भी संभव है कि लोगों की जानकारी लीक भी हो गई हो।
