डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में सेंध, जूते से चिपके इस पेपर के बाद ट्रोल हुए ट्रंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डोनाल्ड ट्रंप का एक हालिया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रंप एयरफोर्स 1 पर सवार होने के लिए जाते दिख रहे हैं। वीडियो में ट्रंप के जूतों में एक पेपर फंसा दिख रहा है। वैसे तो अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा खास रहती है, लेकिन इसके बावजूद ये घटना सामने आई है। बता दें कि ये दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद से ट्रंप सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। ट्रंप के जूते में फंसे इस पेपर को कोई टॉयलेट पेपर बताता है, तो कोई टिशू पेपर बताता है।
