मोदी के पहले कार्यकाल में 963 आंतकी हुए थे ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने आज लोकसभा में बताया कि बीते 5 सालों में सुरक्षाबलों ने 963 आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस दौरान आतंकियों से लड़ते हुए सुरक्षाबलों के 413 जवान भी शहीद हुए। रेड्डी ने कहा कि 2014 से 2019 तक सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। आतंकवाद के प्रति मोदी सरकार जीरो टोलरेंस नीति पर काम कर रही है।
