SC में सुनवाई के दौरान नेस्ले के वकीलों ने माना मैगी में था लेड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
कुछ समय पहले, आपके पसंदीदा मैगी में लेड की उपस्थिति के कारण इसकी सप्लाई पर बैन लगा दिया गया था। लेकिन फिर यह मामला निपटाने के बाद फिर से बाजार में आ गया। नेस्ले के वकील ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में मैगी के अंदर लेड की बात को स्वीकार किया है. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ NCDRC में सरकार के मामले में गुरुवार को आगे कार्यवाही की इजाजत दे दी.