विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी दुती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फर्राटा धाविका दुती चंद को दोहा में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने दुती के टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महासंघ का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। एएफआई ने नौ सितंबर को 25 सदस्यीय टीम घोषित की थी, जिसमें दुती की भी स्वीकृति थी, लेकिन उनका इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना आईएएएफ के आमंत्रण पर निर्भर था।