दुती चंद ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में जीता गोल्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
धाविका दुती चंद ने इटली में चल रहे 30वें वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। दुती ने 11.32 सेकंड में रेस पूरी की। स्विट्जरलैंड की डेल पोंट 11.33 सेकंड के साथ दूसरे और जर्मनी की क्वायाई 11.39 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। दुती किसी वैश्विक इवेंट की 100 मीटर रेस में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।