वेस्टइंडीज के इस धुरंधर ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया सन्यास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। हालांकि 35 साल के ब्रावो दुनियाभर में फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। ब्रावो फिलहाल भारत में वनडे सीरीज खेल रही वेस्टइंडीज की टीम के सदस्य नहीं हैं। 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले ब्रावो ने वेस्टइंडीज की तरफ से 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। बता दें IPL में वो CSK और MI की ओर से खेल चुके हैं।
