500 रुपए से शुरू होगी PM मोदी के तोहफों की ई-नीलामी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
PM मोदी को मिले तोहफों को मंगलवार को नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में आयोजित एक प्रदर्शनी में दिखाया गया। इनमें उनके द्वारा लकड़ी पर की गई नक्काशी का चित्र भी शामिल था। इन सभी चीजों की जल्द ही इंटरनेट पर बोली लगेगी। भारत की विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाने वाले इन तोहफों में पगड़ियां, अंगवस्त्र, जैकेट, फोटो और ऐतिहासिक चीजें शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कई प्रकार की चित्रकारियां भी शामिल हैं। इन चीजों की कीमत 500 रु. से शुरु है।
