आतंकी हाफिज सईद के संगठन फलाह-ए-इंसानियत के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन फलाह-ए-इंसानियत के खिलाफ ED ने मामला दर्ज किया है। ये आतंकी हाफिज सईद का संगठन है। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। यह केस NIA की FIR के आधार पर दर्ज किया गया है। फलाह-ए-इंसानियत के सदस्य को 1.5 करोड़ की नेपाली करंसी और 43 हजार रु. के साथ गिरफ्तार किया गया था। NIA ने इस मामले में तलाशी ली और 4 दर्जन से अधिक सिम कार्ड जब्त किए। इस मामले में अब तक 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
