अब दिनाकरन के पार्टी दफ्तर पर छापा, 94 पैकेट्स में करीब 1.5 करोड़ रुपए बरामद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीटीवी दिनाकरन की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम थेनी के अंडीपट्टी के दफ्तर पर बीती रात आयोग की टीम ने छापा माराकर करीब 1.5 करोड़ रुपए बरामद किए। ये पैसे 94 पैकेट्स में रखे थे। इन पैकेट्स पर वार्ड नंबर लिखा हुआ था। छापेमारी के दौरान झड़प में 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए, जबकि 155 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इससे पहले डीएमके नेता कनिमोझी के यहां भी छापेमारी हुई।
