तमिलनाडु में चुनाव आयोग ने बरामद की 146 किलो सोने की खेप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
कल तमिलनाडु के कोयम्बटूर में चुनाव आयोग की एक टीम ने 146 किलो सोने की एक खेप पकड़ी। उड़न दस्ते ने Puliakulam के पास एक वैन को पकड़ा जिसमें 146 किलो वजनी सोने के बिस्कुट बरामद हुए। वहीं जब टीम ने सोने की खेप से संबंधित कागजात दिखाने की मांग की तो आरोपी इसमें नाकाम साबित हुए। फिलहाल सोने को जब्त कर लिया गया और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
