Emerging Nations Cup: टूर्नामेंट होगा पाकिस्तान में लेकिन श्रीलंका में खेलने जाएगा भारत, ये है वजह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत-पाक के राजनीतिक रिश्तों में तल्खी का असर क्रिकेट पर भी पड़ रहा है। BCCI ने पाकिस्तान में होने वाले एशियन इमर्जिंग कप के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया है। अब ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित तो होगा लेकिन भारतीय टीम इस सीरीज के अपने मैच श्रीलंका में जाकर खेलेगी। भारत ने आधिकारिक रूप से सुरक्षा कारणों को इसका जिम्मेदार बताया है। बता दें पाकिस्तान दिसंबर में एशियाई इमर्जिंग नेशंस कप के 6 मैचों की मेजबानी करेगा।
