अनंतनाग: सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी किए ढेर, 1 जवान शहीद, 2 घायल, मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के अकिंगम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने अबतक दो आतंकी मार गिराए। सेना के एक मेजर शहीद, 2 जवान घायल हुए। इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स, CRPF और SOG की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जहां आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू की। फिलहाल कुछ और आंतकियों के छिपे होने की सुचना है।
