J&K: शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों का एनकाउंटर जारी है। सुगन में हिजबुल-लश्कर कमांडरों को घेरे जाने की खबर है। सेना, CRPF और पुलिस ने मिलकर एक आतंकी को मार गिराया। इससे पहले कल सोपोर में मुठभेड़ हुई थी। जहां डांगेर पोरा के बुनपोरा में लश्कर के 2 आतंकी मारे गए। इससे एक दिन पहले शोपियां के पिंजौर में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हुआ। वहीं एक आतंकी और एक आम नागरिक भी मारा गया।
