पुलवामा: मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद, 2 जवान और 2 नागरिक घायल, ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हुई। जिसमें 3 आतंकी ढेर हुए। इस दौरान 1 जवान शहीद हुआ, वहीं 2 जवान और 2 नागरिक भी जख्मी हुए। ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को घेरा हुआ है। फिलहाल इलाके में कर्फ्यू लगा। डालीपोरा में एक घर में आतंकी छिपे थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने ओपन फायर किया, जिसपर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
