सोपोर में मुठभेड़, एक जवान घायल, एक आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक जवान घायल हुआ। सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। सेना की 22RR, SOG और CRPF की संयुक्त टीम ने वारपोरा में घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक संदिग्ध स्थान को घेरने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग हुई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की हुई है।
