जम्मू-कश्मीर: चित्रगाम मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, परिजनों को सौंपे गए शव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के शोपियां स्थित मोलू चित्रगाम में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मार गिराए गए। एक आतंकी की पहचान फिरदौस अहमद भट के रूप में हुई। वहीं, दूसरे आतंकी का नाम सजाद अहमद था। दोनों कुलगाम के रहने वाले थे। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक आतंकी भागने में सफल रहा। आतंकियों की पहचान के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
