J&K: सोपोर में मुठभेड़ जारी, 1 ढेर, छिपे हैं और भी आतंकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
J&K में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ तेज हो गई है। आज सोपोर के वारपोरा में चल रहे एनकाउंटर में अब तक एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है। जबकि अभी भी 2 आतंकी छुपे हुए हैं। ये जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF, राष्ट्रीय राइफल्स का जॉइंट ऑपरेशन है। वारपोरा के एक मकान में कुछ आतंकी छुपे हैं इस सूचना के आधार पर ये कार्रवाई जारी है। घाटी में करीब 60 आतंकी एक्टिव है, इसमें 35 पाकिस्तानी आतंकी हैं। जिनके लिए ऑपरेशन-60 चल रहा है।
