J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज सुबह दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सेना ने दो आतंकियों को ढेर किया। गहंड में सेना को दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की सूचना मिली थी। फिलहाल कुछ और आतंकियों के इलाके में छिपे होने की आशंका है। इसे देखते हुए इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। इस कार्रवाई में सेना की 34 आरआर टुकड़ी और एसओजी शोपियां एक साथ लगी थीं।
