कुलगाम: तरीगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलवामा हमले के जख्म अभी भरे भी ना थे कि आज एक बार फिर जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने सेना पर हमला बोल दिया। दरअसल पुलवामा हमले के बाद आतंकियों को नेस्तनाबूद करने की फिराक में सर्च ऑपरेशन चला रही भारतीय सेना को आतंकियों के एक ठिकाने का पता चला। जिसके बाद तरीगाम में सेना ने आतंकियों के ठिकाने पर धावा बोल दिया। घाटी में पुलवामा हमले के बाद सेना आतंकियों के ठिकानों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। जिससे आतंकी घबराए हुए हैं।
