श्रीनगर: गांदरबल में एनकाउंटर जारी, हर तरफ से घिरे आतंकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। श्रीनगर के गांदरबल जिले में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। इस सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल गांदरबल के सुहामा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने फायरिंग भी की है। वहीं दूसरी तरफ एसएसपी के पोस्वाल ने बताया कि वो सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
