जम्मू कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 6 आतंकियों को किया सफाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू कश्मीर में आज सुबह सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने अवंतीपुरा के अरमपोरा त्राल इलाके में मुठभेड़ के बाद 6 आतंकियों को मार गिराया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। साथ ही सुरक्षाबलों को आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी बरामद किया है। ये सभी आतंकी अंसार उल जगवात के बताए जा रहे हैं। हालांकि सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। एनकाउंटर में जाकिर मूसा के करीबी के मारे जाने की भी खबर है।
