बडगाम में आतंकियों-सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी, 2 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में चारी शरीफ के ज़ीनपांचाल में सुरक्षाबलों तथा आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। 53 राष्ट्रीय राइफल्स, बडगाम पुलिस तथा सीआरपीएफ ऑपरेशन में शामिल हैं। बडगाम के जिनपांचाल में सेना और सुरक्षाबलों को तीन से चार आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जानकारी में अब तक दो आतंकियों के मारे जाने की खबरें हें। जम्मू कश्मीर के बडगाम में इस समय आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
