गोल्ड जीतने के बाद भी विश्व चैंपियनशिप के कोटे से चूकीं दुती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फर्राटा धाविका दुती चंद ने राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय एथलेटिक्स मीट में सौ मीटर दौड़ 11.38 सेकंड के साथ जीती। हालांकि वह दोहा विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मार्क 11.24 सेकंड को नहीं छू सकीं। तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन ने रजत पदक और पश्चिम बंगाल की हिमश्री राय ने कांस्य पदक जीता, वहीं पुरुषों में कर्नाटक के विद्या सागर (10.59 सेकंड) चैंपियन बने। हरियाणा के नुजरत अली (10.66 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहे।