J&K: कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम स्थित मोहम्मदपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने इस दौरान एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी का शव फिलहाल बरामद नहीं हुआ। इस कार्रवाई को तब अंजाम दिया गया, जब 9 RR, 18 BN CRPF और SOG कुलगाम की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादी की मौजूदगी के बारे में जानकारी होने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।
