अनंतनाग में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को घेरा, 1 आतंकी ढ़ेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर से लगातार आतंकियों का सफाया जारी है। सुरक्षाबल चुन-चुन कर घाटी से आतंकियों का सफाया करने के मिशन पर लगे हैं। दक्षिण कश्मीर के वेरिनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा हुआ है। इलाके में फिलहाल इंटरनेट सेवा को बंद हो गई है। एक आतंकी मुठभेड़ में ढ़ेर हुआ। हालांकि, शव बरामद नहीं हो सका।
