जम्मू के बस स्टैंड पर धमाका, उधमपुर में हाई अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू के बस स्टैंड में बीती देर रात धमाका हुआ। हालांकि, ये कम तीव्रता वाला धमाका था, और राहत की बात है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक बस स्टॉप के पास बने एक ढाबे पर रहस्यमय परिस्थितियों में जोरदार धमाका हुआ। धमाके और खुफिया इनपुट के बाद जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है। जम्मू के उधमपुर जिले में मौजूद सुरक्षा प्रतिष्ठानों को जैश के आतंकी निशाना बनाने की फिराक में है।
