श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर कार में धमाका, CRPF के वाहन को नुकसान की खबर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर बनिहाल के पास कार में धमाका हुआ है। धमाके के वक्त वहां से गुजर रहे CRPF के काफिले की एक गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। धमाका कार में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट से हुआ। घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। बता दें एक महीने पहले ही 14 फरवरी को पुलवामा में जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर ही एक फिदायीन हमला हुआ, जिसमें CRPF के 40 जवान शहीद हुए।
